Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 20, 2026

विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ का जंगी प्रदर्शन, उत्तरवर्ती कम्पनियों के पेंशनर्स रहे मौजूद

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। बुधवार को को इंदौर विद्युत कम्पनी के हिलटर शाही रवैया के विरोध पेंशनर्स हित रक्षक संघ का जंगी प्रदर्शन किया गया ।

विद्युत कंपनी प्रबंधन  पश्चिमी क्षेत्र के पेंशनर्स विरोधी गतिविधियों और हिटलर शाही रवैयों से त्रस्त होकर अपने अधिकारों के रक्षा के लिए विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ द्वारा जीपीएच परिसर पोलो ग्राउंड पश्चिमी क्षेत्र के मुख्य द्वार पर 11 से 2 बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया। 

इस कार्यक्रम में प्रदेश के 45 शाखाओं के कई  सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने शिरकत की । प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि संगठन द्वारा इस मामले में पत्र लिखकर डॉ मोहन यादव  मुख्यमंत्री , ऊर्जा मंत्री और ऊर्जा सचिव से कई बार ठोस निर्णय लेने की मांग की गई है, बावजूद इसके कई मांगे विलंबित है। 

इसके विरोध में लेकिन वृद्ध पेंशनर्स ने बुधवार को फिर भीषण गर्मी इस प्रदर्शन के दौरान में आंदोलन कर अपनी बात रखी। बिजली कंपनी मुख्यालय के मुख्य द्वार पर हुए इस धरना प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से अशोक  गुप्ता, आर. डी. मिश्रा, शिव बहादुर सिंह  ठाकुर, के . के. पुरोहित , आशुतोष अवस्थी, भीम सेन सिंह, एस. एन. पटेल, आर. बी. बैस, बी. एल. पटेल, दिनेश डाले, विजय कुमार राठौर विशेष रूप से उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here