नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। परदेशीपुरा इलाके में गुरुवार शाम एक चाइनीज की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई और दूर तक धुआं दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक, घटना नंदानगर की गली नंबर 1 स्थित मजदूर चौक के पास की है। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लपटें पास की दो छोटी दुकानों तक पहुंच गईं। बाद में दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण किया।
शर्मा चाट दुकान के धीरज शर्मा ने बताया कि आग पास में स्थित बोर्ड बनाने वाली दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग की चपेट में आने से नजदीक का मेडिकल स्टोर और उनकी दुकान भी पूरी तरह जल गई।
पार्षद मुन्नालाल यादव ने निगम के टैंकर भेजकर आग बुझाने में मदद की। बताया जा रहा है कि दमकलकर्मी मोटर चालू करने का पार्ट साथ लाना भूल गए थे। इसके बाद दूसरा पार्ट मंगवाकर टैंकर की मोटर चालू की गई, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।


No comments:
Post a Comment