Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 30, 2026

अभिभावक-शिक्षक बैठक सम्पन्न, ग्रीष्मावकाश घोषित



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल मेरठ कैंट में आज दिनांक 30 मई, 2026 को अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसी अवसर पर विद्यालय में ग्रीष्मावकाश की घोषणा की गई। ग्रीष्मावकाश दिनांक 1 जून से से 23 जून तक रहेगा। विद्यालय *दिनांक 24 जून को पुनः खुलेगा। डॉ. दीक्षित ने अपने संदेश में कहा, "ग्रीष्मावकाश विद्यार्थियों के लिए विश्राम, सृजन और नए कौशल सीखने का समय है। सभी छात्र नियमित पुनरावृत्ति के साथ-साथ खेल, पठन एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लें। अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों को गर्मी से बचाव हेतु पर्याप्त पानी पिलाएं तथा उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।" विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को सुखद, सुरक्षित एवं यादगार ग्रीष्मावकाश की शुभकामनाएं देता है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here