Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 3, 2026

डॉ. विजय भारद्वाज प्रोडक्शन – बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी



नित्य संदेश ब्यूरो 

गाजियाबाद। डॉ. विजय भारद्वाज प्रोडक्शन गर्व के साथ यह घोषणा करता है कि 6 साल के अंतराल के बाद अब एक बार फिर बॉलीवुड में दमदार वापसी की जा रही है। इस नई शुरुआत के साथ डॉ. विजय भारद्वाज अपने दर्शकों के लिए 3 बड़े प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहे हैं।

इन प्रोजेक्ट्स में बड़े स्तर के डॉक्यूमेंट्री सॉन्ग्स और सिनेमैटिक प्रोजेक्शन शामिल हैं, जो समाज की सच्चाई, भावनाओं और आधुनिक जीवन की वास्तविकताओं को दर्शाएंगे। इनका उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक मजबूत संदेश देना भी है। इस खास मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और टीम मीट का आयोजन किया जा रहा है:

बताया कि आगामी 10 मई को कार्यक्रम में सभी प्रोजेक्ट्स की आधिकारिक घोषणा, टीम परिचय और भविष्य की योजनाओं को साझा किया जाएगा। डॉ. विजय भारद्वाज प्रोडक्शन नए टैलेंट को भी मौका दे रहा है, जिससे उभरते कलाकार इन बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन सकें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here