सरकार ने आधार की सुरक्षा और इसकी व्यापकता पर जोर देते हुए बताया कि वर्तमान में देश में लगभग 134 करोड़ आधार उपयोगकर्ता हैं और यह दुनिया की सबसे बड़ी बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली बन चुकी है।
अब तक आधार के माध्यम से 17,000 करोड़ से अधिक सफल प्रमाणीकरण (Authentication) लेनदेन पूरे किए जा चुके हैं, जो विभिन्न सरकारी और निजी सेवाओं के सत्यापन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाते हैं।
मंत्रालय ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है और आग्रह किया है कि वे केवल भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के आधिकारिक चैनलों या पीआईबी (PIB) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्तियों पर ही भरोसा करें। साथ ही, मीडिया संस्थानों को भी निर्देशित किया गया है कि वे बिना पुष्टि के ऐसी किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करें।

No comments:
Post a Comment