रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। बुधवार को थाना पुलिस ने 15 दिन पूर्व हुई किठोर रोड स्टैंड डी जे साउंड की दुकान से चोरी के मामले में पुलिस की जांच द्वारा प्रकाश में आए चार चोर को घर से गिरफ्तार कर चोरी का सामान एक तमंचा बरामद करते हुए चालान कर जेल भेज दिया।
बता दे की 5 मई को अहमदपुरी निवासी मोनू पुत्र रामफू की नगर के किठोर चौराहे पर डी जे रिपेयर की दुकान से अज्ञात चोरों ने सामान चोरी कर लिया था पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी घटना के बाद से एस आई विनय प्रताप द्वारा जांच में ग्राम मोरना थाना भावनपुर जिला मेरठ के मंजीत पुत्र श्रीपाल शेखर पुत्र नरेश गोरव पुत्र सरजीत सौरभ पुत्र माया प्रकाश आए थे बुधवार को थाना प्रभारी सुधीश सिरोही के नेतृत्व में सर्विलांस टीम प्रभारी एस आई मुनेश सिंह कुलदीप यादव विपिन यादव अमित कुमार रजत चौधरी सनी भारती छविराम सिंह सुनील कुमार रविंद्र सिंह बंटी अनिल मनीष यादव देवेश सिंह आदि ने उक्त अभियुक्तों को घर से गिरफ्तार कर उनके पास से 6 सेट 600 वाट एमप्लीफायर साथ सेट 1500 वाट एमप्लीफायर एक गाड़ी सेट चार चैनल सेट एक तमंचा 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया उक्त अभिलेखों का चालान कर जेल भेज दिया।

No comments:
Post a Comment