Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 20, 2026

फायरलेस कुकिंग गतिविधि सफलतापूर्वक संपन्न

 

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। Little Steps Play & Public School  विद्यार्थियों के लिए एक आकर्षक एवं रचनात्मक “Fireless Cooking Activity” का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने बिना गैस या आग का उपयोग किए स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार किए।


कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता, स्वच्छता तथा स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूकता विकसित करना था। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ सैंडविच, बर्गर, फ्रूट चाट, भेल, सलाद, कोल्ड कॉफी आदि विभिन्न व्यंजन तैयार कर सभी का मन मोह लिया विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा मित्तल तथा विद्यालय के निर्देशक Atul Mittal एवं Mukul Munder ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं शिखा, शिवी, सलोनी, नित्या, नैंसी, राखी, छवि, बुशरा, आकृति, दीपांशी, तान्या, उमा, रूपल एवं वंशिका का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सराहा गया तथा सभी ने इस गतिविधि का भरपूर आनंद लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here