नित्य संदेश ब्यूरो
रोहटा। जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार पटेल ने गन्ना विभाग की टीम के साथ बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों रसूलपुर मढ़ी, पुठ खास,रोहटा, सलाहपुर आदि गांवों में एचएससी मशीनों द्वारा चल रहे गन्ना सर्वे का औचक निरीक्षण किया।
जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि मलियाना गन्ना समिति क्षेत्र के 124 गांवों में आगामी गन्ना पेराई सत्र हेतु खेतों में खड़े पौधा गन्ने का सर्वे एचएससी मशीनों के द्वारा किया जा रहा है। साथ साथ पेड़ी गन्ने का वेरिफिकेशन का कार्य भी किया जा रहा है। जिसमें समिति स्तर से 41 टीमों का गठन कर सर्वे का कार्य एक मई से शुरू किया गया था। जो 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन 41 टीमें के निरीक्षण के लिए 9 गन्ना पर्यवेक्षक तैनात किए गए है। उक्त लक्ष्य के सापेक्ष अब तक गन्ना सर्वे में लगी टीमें 35 प्रतिशत गन्ना सर्वे का कार्य कर चुकी है। उन्होंने किसानो से कहा कि गन्ना सर्वे के समय अपने खेतों पर मौजूद रहे, ओर अपने बुवाई किए गए गन्ने का घोषणा पत्र जरूर भर कर दे। ताकि बीच सीजन में किसानों को अपने कैलेंडर में संशोधन कराने के लिए कोई परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने गन्ना सर्वे का निरीक्षण कर रिकॉर्ड का मौके पर पैमाईश करा सत्यापन भी किया। जो पैमाईश में सही पाया गया। उन्होंने किसानो से ट्रेंच विधि से गन्ने की स्वीकृत गन्ना प्रजातियों की बुवाई करने की सलाह दी। मलियाना गन्ना समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जगदीप गुप्ता ने किसानो को गन्ने में लगने वाले कीटो के बारे में जानकारी दी। ओर उनके बचाव के बारे में कीटनाशक दवाई लगाने की सलाह दी। ओर कीटो के बचाव में ट्राइकोडर्मा का प्रत्येक खेत में प्रयोग करने की सलाह दी।
उन्होंने किसानो से अपील की कि जिन किसानो के खेतों में खड़े गन्ने की पैदावार औसत पैदावार से ज्यादा है। वह गन्ना समिति में उपज बढ़ोतरी शुल्क की रसीद जरूर कटवा ले। ओर जो समिति के नए सदस्य बनना चाहते है। वह समिति में जाकर सदस्यता शुल्क जमा कर नया सदस्य बन जाए। इस मौके पर किनोनी चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह सहायक गन्ना महाप्रबंधक लोकेश राणा, आदेश तोमर, गन्ना पर्यवेक्षक अनिल कटारिया,अरुण कुमार, पंकज, संजय रोहिला, सुरेंद्र तोमर, आशीष त्यागी, निर्विकार सिंह, आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment