नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में छात्रों के स्वास्थ्य के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों एवं अभिभावकों ने अपने स्वास्थ की जाँच कराई।
सुभारती मेडिकल कॉलेज के प्रतिष्ठित चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दीं, जिनमें बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक एवं परामर्शदाताओं ने मानसिक स्वास्थ्य सुझाव दिए। चिकित्सकों ने दांतों, सामान्य स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य की जांच की तथा संतुलित आहार, स्वच्छता, व्यायाम पर परामर्श दिया। प्रत्येक छात्र का स्वास्थ्य कार्ड बनाया गया, जो अभिभावकों को भेजा जाएगा। शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।
प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया और कहा, "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। समय पर जांच से बीमारियों की रोकथाम संभव है। विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।"

No comments:
Post a Comment