Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 10, 2026

अमर शहीदों की गाथा सुन भावुक हुए लोग




रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। अखिल विद्या समिति द्वारा  क्रांति पर  नगर के सुभाष चौक, भगत सिंह चौंक, परशुराम चौक, गांधारी सरोवर,  वहीं सुभाष चौक में क्रांतिकारियों की याद में तिरंगा लहराया झंडा रोहण करते हुए चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि देश की पहली क्रांति ने पूरे देश को आजादी का सपना दिखाया और हर देश वासी अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ खड़ा हुआ 


पूर्व प्रधानाचार्य पदम सैन मित्तल ने क्रांतिकारियों के इतिहास को दोहराया जिसे सुनकर देश भक्ति का जोश जाग उठा और भारत माता के जयकारे गूंज उठे अखिल विद्या समिति अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने बताया कि अखिल विद्या समिति ने नगर के मुख्य चौक पर धन सिंह कोतवाल, राव कदम सिंह, दलेल सिंह, पृथी सिंह, देवी सिंह, उमराव सिंह, बाबा शाहमल, बिशन सिंह गुर्जर, बनवारी लाल आदि क्रांतिक्रांतिकारियों के सम्मान में उनके चित्र लगाए हैं ताकि सबको उनका बलिदान याद रहे कार्यक्रम का संचालन नारी परिषद की अध्यक्ष पूनम रुहेला ने किया इस अवसर पर फौजी सुनील त्यागी, छिददा सिंह त्यागी, संतराम सैनी, सचिन गुर्जर, मा मनोज कुमार शर्मा, नैना सैनी, शगुन ओजस्विनी परीक्षिता, कृतिका, अंजली, वंशिका, परीक्षिता, लक्ष्मी, छवि, जिया, पायल, तान्या, अनोखी,पलक, राधिका, शार्वी,कनिका,मानवी, नीलम सहित विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here