Breaking

Your Ads Here

Tuesday, May 5, 2026

क्षेत्राधिकारी मवाना ने बहसूमा में किया पैदल गश्त, थाना प्रभारी संग शांति व्यवस्था का लिया जायजा


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया ने मंगलवार शाम को बहसूमा कस्बे में सघन पैदल गश्त किया।उनके साथ थाना प्रभारी रविंद्र कुमार और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। जिससे नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ी।यह गश्त शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य की गई। पुलिस टीम ने बहसूमा कस्बे के मुख्य बाजारों, मुख्य सड़क, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। 
गश्त का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेना था। गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया ने स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से बातचीत की उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की ओर स्पष्ट निर्देश दिए की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया, थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक उदयपाल सिंह, उपनिरीक्षक राज गौरव, उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here