सूरज कुमार
नित्य संदेश, मेरठ। जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है। स्कूल के कक्षा 8 के छात्र शौर्य शर्मा ने नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रतिष्ठित 'जूनियर ओलंपिक्स 2026' (सीजन-9)में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
जूनियर स्पोर्ट्स इंडिया द्वारा आयोजित यह मेगा इवेंट 02 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक चला, जिसमें देश भर के विभिन्न स्कूलों के होनहार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जूनियर स्पोर्ट्स इंडिया के ब्रांड एंबेसडर वीरेंद्र सहवाग तथा निदेशक सतिंदर तंवर के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में शौर्य शर्मा ने खेल भावना और कौशल का उत्कृष्ट परिचय दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर बृजभूषण तथा निर्देशक संदीप गोयलजी,संजय गोयल जी सचिन गोयल ने शौर्य को प्रोत्साहित करते हुए परिवार को बधाई दी है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या स्वीटा ओझा ने अपने वक्तव्य में कहा "शौर्य की यह जीत न केवल उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह हमारे स्कूल के खेल प्रशिक्षण के प्रति समर्पण को भी दर्शाती है। हमें अपने छात्र पर गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।"
इस उपलब्धि ने न केवल शौर्य के परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे मेरठ शहर को गौरवान्वित किया है। शौर्य भविष्य में भी इसी तरह राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह उत्साहित हैं।

No comments:
Post a Comment