Breaking

Your Ads Here

Tuesday, May 5, 2026

रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक, पदाधिकारियों को दिये नियुक्ति पत्र


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, मेरठ/बहसूमा। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पार्टी कार्यालय पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 

इस दौरान जिलाध्यक्ष हाजी जहीर अब्बासी द्वारा प्रकोष्ठ के नव-नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेशाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ दिलनवाज खान उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश मुख्य महासचिव दिलप्रीत कोहली, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य नरेंद्र खजूरी, सुनील रोहटा, क्षेत्र अध्यक्ष मारूफ अली एवं जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, अरशद अल्वी मौजूद रहे। 

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की ताकत है। सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाना चाहिए। साथ ही अल्पसंख्यक समाज के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर हाजी जहीर अब्बासी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

कार्यक्रम में नूर हसन अब्बासी, रफ़ी सलमानी, समीर चौहान, ताज मुहम्मद, इरफान सौन्दत को जिला उपाध्यक्ष, नौशाद सोलाना, अजमत खान, निजाम सैफी को जिला सचिव व आबिद, मो सुएब, साजिद, वकील अब्बासी को जिला सदस्य का नियुक्ति पत्र देकर कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here