नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को जूनियर वर्ग में दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। मैच ऋषभ क्रिकेट एकेडमी टाइटंस और ऋषभ एकेडमी हंटर के बीच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर ने जीत प्राप्त की और फाइनल में जगह बनाई।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। इसमें दीपांशु ने 46, रिहान ने 44, शिवम ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में शिव ने पांच विकेट, केशव ने तीन और कबीर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर की टीम ने 19.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीता और फाइनल में जगह बनाई। टीम की ओर से देव ने 49, नैतिक 40, धैर्य 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आईश ने तीन, आदित्य ने तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच शिव को चुना गया।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि जूनियर वर्ग में फाइनल मैच 21 मई को खेला जाएगा। समापन के मौके पर मुख्य अतिथि पवन गोयल खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
No comments:
Post a Comment