नित्य संदेश ब्यूरो
सरधना। नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत भारत की जनगणना कार्य के अंतर्गत एक विशेष गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सलाउद्दीन, निधि डेनिस, मैग्डलीन इमानवेल प्रगणकों (Enumerators) को मुख्य रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने स्वगणना (Self-Enumeration) के महत्वपूर्ण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर और पूरी कुशलता के साथ संपन्न कर लिया है।
जिलाधिकारी द्वारा इन सभी कर्मठ प्रगणकों को उनके उत्कृष्ट और समयबद्ध कार्य के लिए आधिकारिक रूप से सम्मानित किया गया। डिजिटल जनगणना के इस दौर में स्वगणना की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करना एक बड़ी जिम्मेदारी थी, जिसे प्रगणकों ने अपनी कड़ी मेहनत से सफल बनाया। प्रगणकों द्वारा समय पर कार्य पूर्ण करने के इसी समर्पण को सराहते हुए जिलाधिकारी द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला लिपिक मनोज कुमार व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी के कार्य की सराहना की गई, साथ ही शेष कार्यों को और अधिक तेजी से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए।

No comments:
Post a Comment