Breaking

Your Ads Here

Friday, May 22, 2026

आबकारी विभाग की नाक के नीचे चल रही अवैध रूप से कैंटीन


मुकुल कुमार

नित्य संदेश, मेरठथाना टी पी नगर क्षेत्र के बागपत रोड़ फ्लाईओवर से पहले सिगनेचर होटल के सामने देसी शराब के ठेके के बराबर में चल रहा शराब पिलाने का अवैध अड्डा थाना टीपी नगर पुलिस देखकर भी कर रही अनदेखा। 


आपको बता दे कि यह अवैध शराब पिलाने का कारोबार काफी समय से चल रहा है। लेकिन प्रशासन द्वारा कोई रोक इस अवैध शराब  पिलाने की कैंटीन पर नहीं लगा पा रही यहां शाम होते ही महफिल सजना शुरू हो जाता है, और यह खेल लगभग रात के 12:00 बजे तक जारी रहता है। 


शराब पीकर यहां लोग बाहर रोड़ पर गाली गलौज करते हैं और आने जाने वाले आम आदमी ओर महिला को भी यहां इस समस्या का सामना करना पड़ता है। यहां शराब पिलाने के नाम पर अवैध कैंटीन चालक ₹10 पर व्यक्ति के रूप में बैठने के लिए लेता है, और यहाँ 10 रुपये का सामन 30 में दिया जा रहा है।


सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि यह शराब पिलाने का अड्डा सरकारी कैंटीन वाले के किसी व्यक्ति का है इसलिए कोई भी आवाज इसके खिलाफ सरकारी कैंटीन चालक नहीं उठाता है। एक तरफ तो मेरठ आबकारी विभाग द्वारा सरकारी कैंटीन पर ठेका छुड़वा कर उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं, और दूसरी तरफ सरकारी कैंटीन चालक मिली भगत कर इस अवैध कैंटीन को बढ़ावा दिया जा रहा है।


अब देखना यह है कि थाना टीपी नगर पुलिस द्वारा या फिरआबकारी विभाग द्वारा क्या कार्यवाही इस अवैध रूप से चल रही कैंटीन पर की जाती है या यूं ही सरकारी कैंटीन चालक की मिलीभगत से यह शराब का अड्डा यूं ही चलता रहेगा और समस्त संबंधित अधिकारी देखकर अनदेखा करने का काम करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here