नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में रेंजर लीडर प्रो. अनुजा गर्ग के नेतृत्व में क्रांति रेंजर्स टीम की रेंजर्स द्वारा महाविद्यालय के निकट शरबत वितरण का स्टॉल लगाया । रेंजर्स के द्वारा राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए दूध रूह अफजा शरबत का पूर्ण सेवा भाव से वितरण किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह ने रेंजर्स के द्वारा किए जा रहे इस पुनीत सेवा कार्य की प्रशंसा एवं सराहना की एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने भी इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए रेंजर्स के प्रयासों की प्रशंसा की।शरबत वितरण के इस आयोजन में रेंजर गुनगुन सैनी, शिवानी, नेहा, रिया गर्ग,शीतल,सजल, तानिया, इकरा, यशिका, इलमा, असमी, कामिनी, राशि आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा । इस अवसर पर रेंजर्स समिति के सभी सदस्यों-प्रो. गीता चौधरी, डॉ लोकेश लोधी, डॉ. आकांक्षा, डॉ आवेश कुमार प्रो. सत्यपाल सिंह राणा का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment