Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 30, 2026

जीवन रक्षक घोल बना स्वास्थ्य के लिए अनमोल




पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र की नई पहल – "ओआरएस माँ" अभियान

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बढ़ती गर्मी एवं हीट वेव (लू) के प्रभाव से जनमानस को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र द्वारा "ओआरएस माँ" अभियान के अंतर्गत एक विशेष जन-जागरूकता एवं ओआरएस वितरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुर त्यागी के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कार्यालयों में ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) घोल उपलब्ध कराया जा रहा है तथा कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को इस जीवन रक्षक घोल के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य उन कर्मचारियों, श्रमिकों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा अन्य नागरिकों को हीट वेव से बचाव हेतु प्रेरित करना है, जो दिनभर धूप एवं गर्म वातावरण में कार्य करते हैं और लू की चपेट में आने की संभावना अधिक रहती है। स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ओआरएस प्रदान कर उसके नियमित उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस अभियान में पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र के समस्त कर्मचारी एवं आरबीएसके टीम सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे संचार क्रांति एवं सोशल मीडिया के माध्यम से इस जनहितकारी संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं ताकि बढ़ती गर्मी एवं लू से जनहानि को रोका जा सके। पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र पर ओआरएस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सभी सरकारी कर्मचारी, श्रमिक, गर्भवती महिलाएं, बच्चे एवं अन्य नागरिक निःशुल्क ओआरएस प्राप्त कर "ओआरएस माँ" मुहिम से जुड़ सकते हैं। डॉ. अंकुर त्यागी ने कहा कि "ओआरएस केवल दस्त रोग में ही नहीं, बल्कि हीट वेव एवं अत्यधिक गर्मी के दौरान शरीर में पानी और लवणों की कमी को पूरा करने का एक सरल, सुरक्षित एवं प्रभावी माध्यम है।"

जनहित में जारी

पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र, मेरठ

"हर घर ORS, हीट वेव पर वार"

"जीवन रक्षक घोल अपनाएं, लू से खुद को बचाएं"

"ORS माँ का संदेश – गर्मी में स्वास्थ्य विशेष"

"Beat the Heat with ORS – सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें"

"एक घूंट ORS का, सुरक्षा पूरे परिवार की"

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here