नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। ईद उल अजहा पर्व को लेकर पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। भारी पुलिस फोर्स के साथ ADG, DIG, DM, SSP, SP सिटी, एसपी देहात, एसपी ट्रेफिक, सीओ साथ रहे। अति संवेदनशील इलाकों की ड्रोन से निगरानी की गई। एडीजी ने कहा कि बकराईद पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। तैय स्थान पर ही ईद की नमाज अदा की जाएगी। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह से रोक रहेगी। माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। साफ सफाई का विशेष इंतजाम किया गया है। मुस्लिम समाज के लोगों ने फ्लैग मार्च पर पुष्पवर्षा की। हापुड़ अड्डे से शुरू हो आधा दर्जन चौराहों से पुलिस का फ्लैग मार्च का गुजरा।

No comments:
Post a Comment