Breaking

Your Ads Here

Monday, May 18, 2026

" साहित्य संवाद शिखर " की सफ़ल काव्य गोष्ठी संपन्न

 


नित्य संदेश ब्यूरो  

इंदौर ( निप्र )। साहित्यिक संस्था " साहित्य संवाद शिखर " की मासिक काव्य गोष्ठी स्थानीय गोवर्धन होटल में गत दिवस संपन्न हुई जिसकी सफ़लता का श्रेय उसमें अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे समस्त साहित्यकारों को जाता है । गीत, कविता, ग़ज़ल जैसी समस्त काव्य विधाओं के मनहर रंग, गोष्ठी में बिखरे । गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री ओमप्रकाश जोशी "बब्बू " ने की, संचालन का दायित्व ग़ज़लकार श्री हिमांशु व्यास ने निभाया । 


गोष्ठी में शहर के साहित्यकार-ग़ज़लकार डॉ. वासिफ़ काज़ी,  सबरंग कवि श्री दिनेश शर्मा, शाइरा श्रीमती राखी जैन, कवयित्री श्रीमती निधि दीक्षित एवं वंदना मौर्या जी उपस्थित रही, सभी ने बेहतरीन काव्य पाठ किया, हिमांशु जी ने भी उम्दा ग़ज़लें पढ़ी, डॉ. वासिफ़ काज़ी की ग़ज़ल और नज़्म दोनों ने श्रोताओं को अत्यंत प्रभावित किया । गोष्ठी में उपस्थित समस्त कवयित्रियों ने अपनी सशक्त रचनाओं से एक शानदार समाँ बाँध दिया, गोष्ठी के अध्यक्ष श्री बब्बू जोशी ने कुछ मार्मिक रचनाएँ पढ़कर सभी साहित्यकार साथियों को भावुक कर दिया... अंत में आभार प्रदर्शन वंदना मौर्या ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here