नित्य संदेश ब्यूरो
इंदौर। उर्दू अदब ओ सुख़न का इक और सुतून दुनिया ए फ़ानी को अलविदा कह कर मालिक ए हक़ीकी से जा मिला.... शायरी की करिश्माई दुनिया के रोशन सैय्यारे, मोतबर अदब-नवाज़ डॉ. बशीर बद्र साहब के इंतेक़ाल-पुर-मलाल पर इंदौर की अदबी तंज़ीम परवाज़ ए ग़ज़ल के सुख़नवरों ने उन्हें ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश कर उन्हें रंजीदा दिल से याद किया...
परवाज़ ए ग़ज़ल इंदौर की और से रखी गई मजलिस-ए-ताज़ियत में
बज़्म के सद्र ए मोहतरम जनाब विकास जोशी वाहिद, डॉ. अजय ढींगरा, डॉ. वासिफ़ काज़ी, विमल कुमार, नीलेश नूर, नितिन पंडे, हिमांशु व्यास, बृज शर्मा, ओमप्रकाश जोशी बब्बू, हरजीत भाटिया दिनेश दानिश, राखी जैन, रवि खंडेलवाल, सुनील मुसाफिर ने मरहूम डॉ. बद्र के अदबी सफ़र पर बात की और उन्हें ख़िराजे अक़ीदत पेश की.... फ़रीदाबाद से परवाज़ ए ग़ज़ल के रुहे रवाँ शाइर जनाब अजय अज्ञात जी ने भी ऑनलाइन जुड़कर अक़ीदत के फूल पेश किये....।

No comments:
Post a Comment