रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। के पी इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम पी टी एम में अभिभावकों को स्कूल के बच्चों द्वारा प्रदर्शित शैक्षिक गतिविधियों और उनकी प्रगति की जानकारी दी गई।
स्कूल के बच्चों द्वारा बनाए गए सुंदर एवं रचनात्मक प्रोजेक्ट दिखाए गए। जिसने सभी का मनमोह लिया। स्कूल के चेयरमैन दीपक भाटी डायरेक्टर शशांक भाटी प्रधानाचार्या बबीता राणा ने बच्चों के कार्य को सराहाना और प्रशंसा करते हुए आगे भविष्य में भी अच्छे कार्य करने को प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रतिभाओं की प्रसन्नता करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मनीषा गोदारा, पल्लवी गोदारा, संदीप शर्मा, मुस्कान त्यागी, अंजलि मलिक तथा स्कूल का समस्त स्टाॅफ मौजूद रहा।

No comments:
Post a Comment