नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। दिल्ली एनसीआर में ईसीसी शुल्क और बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रही तीन दिवसीय ट्रांसपोर्ट हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार को मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम किया गया।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। ट्रांसपोर्टरों का कहना था कि ईसीसी शुल्क और बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध से व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है और हजारों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।
प्रदर्शन के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस ने चक्का जाम कराने का प्रयास रोकने की कोशिश की, जिसको लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प भी हुई। मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में पुलिस अधिकारियों और ट्रांसपोर्टरों के बीच बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हुई।
धरना-प्रदर्शन में अमित शर्मा पूर्व प्रत्याशी मेरठ कैंट, दीपक गांधी, नीरज मुल्तानी, शिवम विनायक, अंकुर प्रजापति, मोनू वर्मा, देवेंद्र कुमार, धीरज, समीर राणा, हिमांशु, धीरज बजाज, सचिन, शोएब राणा, देवेंद्र गिरी, कमलकांत, कृष्णा, मसकुर राणा, शिवा, शिव कुमार, बॉबी प्रजापति, जितिन, राकेश, सादाब राणा, अनिल चौधरी, अंबर गोयल, रोहित कपूर, नीरज शर्मा, पिंकू शर्मा, संतोष सिंह, प्रेम सिंह, गगन सिंह, राजेश, पवन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment