नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति, जिला वेटलैंड समिति तथा जिला पर्यावरण समिति की मासिक बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में पक्षियों के प्राकृतिक प्रवास हेतु वेटलैंडो के संरक्षण तथा नवीन वेटलैंड को चिह्नित करने के निर्देश दिए तथा तालाबों के पुनरुद्धार के लिए कार्ययोजना बनाने की समीक्षा अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों के साथ की। गंगा नदी किनारे बन्दे निर्माण का कार्य समय से पूरा करने के लिए सिंचाई विभाग को निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायती राज अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए की गंगा किनारे गठित ग्राम गंगा समितियां की मासिक समीक्षा बैठक नियमित रूप से आयोजित कराए तथा गंगा किनारे किसी भी प्रकार की समस्या को बैठक के माध्यम से जिला स्तर पर जिला गंगा समिति के समक्ष प्रस्तुत कराएं।
बैठक में जनपद में संचालित समस्त सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले शोधित जल को पुनः उपयोग करने के कार्ययोजना जिला गंगा समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए एमडीए, नगर निगम तथा उत्तर प्रदेश जल निगम नगरी को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा गंगा में निवास करने वाले जलीय जीवों के सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए भी सख्त निर्देश भी जारी किए गए। गंगा किनारे ग्रामों में गंगा वाटिका स्थापना करने के लिए डीएम द्वारा निर्देश जारी किए गए।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इस वर्ष वृक्षारोपण अभियान के तहत मॉडल साइट तथा समय से गड्ढे खुदान का कार्य करना सुनिश्चित करें। आगामी मुख्य वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम हेतु स्थान का चिन्हांकन करने के निर्देश वन विभाग को जारी किए गए। बदामी वृक्षारोपण अभियान के लिए समस्त विभागों को मॉडल साइट्स का चिन्हांकन तथा आवश्यक कार्ययोजना वन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए।
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, डीएफओ वंदना फोगाट, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे तुषार गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment