Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 24, 2026

कबीर जैन के ऑलराउंड प्रदर्शन से ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी ने दर्ज की जीत

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकड़ेमी के मैदान पर रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में कबीर जैन के हरफनमौला प्रदर्शन से ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी ने गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकड़ेमी को हराकर जीत दर्ज की। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकड़ेमी की टीम ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। 


ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। उनकी ओर से कबीर जैन ने 73 रन, उपेश ने 31 रन, रहमान ने 30 रन, भाविक ने 27 रन और आरिश ने 26 रनों का योगदान दिया। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकड़ेमी की ओर से विराट, प्रत्यक्ष ने तीन-तीन विकेट और असकान ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकड़ेमी की टीम 25 ओवर में 190 रन पर ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से अक्षय ने 46 रन, अदिब ने 40 रन, आयुष ने 36 रन और असकान ने 32 रनों की पारी खेली। ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी की ओर से आरिश और देवास ने दो-दो व संचित ने एक विकेट लिया। इसके अलावा कबीर जैन और प्रिंस ने भी दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच कबीर जैन को दिया गया। 


दूसरा मुकाबला गुरु तेग बहादुर हॉस्टल क्रिकेट एकड़ेमी और गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकड़ेमी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकड़ेमी की टीम 19.25 ओवर में 201 रन पर आउट हो गई। उनकी ओर से आदित्य यादव ने 72 रन, रिहान ने 40 रन, हिमांशु ने 32 रन और अरहान ने 31 रन बनाए। गुरु तेग बहादुर हॉस्टल क्रिकेट एकड़ेमी की ओर से रिहान ने तीन विकेट और अवी ने दो विकेट लिए। इसके अलावा अभय ने एक और हसन और आयुष ने दो-दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर हॉस्टल क्रिकेट एकड़ेमी 19.1 ओवर में आठ विकेट पर 202 रन बनाकर जीत दर्ज की। उनकी ओर से रोहित ने 44 रन, कुणाल ने 61 रन, शिवम ने 30 रन और प्रिंस ने 38 रन बनाए। 


गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकड़ेमी की ओर से अरहान और अर्जुन ने तीन-तीन विकेट लिए। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि सोमवार को सात ताल जाने वाली टीम का चयन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here