Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 10, 2026

क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद ने किया माल्यार्पण कार्यक्रम

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, तत्पश्चात शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित अन्य महापुरुषों एवं क्रांतिकारियों के चित्रों और प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया।


इस अवसर पर साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद  के समन्वयक प्रोफेसर के.के. शर्मा ने कहा कि क्रांति दिवस हमें देश के वीर सपूतों के त्याग, साहस और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।


डायरेक्टर रिसर्च प्रोफेसर बीरपाल सिंह ने कहा कि मेरठ की भूमि देश की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति की जननी रही है। यहां से उठी स्वतंत्रता की चिंगारी ने पूरे देश में आजादी की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों का संघर्ष और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।


कार्यक्रम में अभियंता मनीष मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, रमिता चौधरी, दीपक कुमार, इंजीनियर मनोज कुमार सहित विश्वविद्यालय के  शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने महापुरुषों के चित्रों एवं प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here