200वां हिंदी पत्रकारिता दिवस पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ओर से गंगोह में आयोजित हुआ समारोह
वीपी पांडेय
नित्य संदेश, सहारनपुर। हिंदी पत्रकारिता आज लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। ग्रामीण पत्रकार समाज की सच्ची आवाज हैं। पत्रकार जनसमस्याओं को उठाकर सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। उनकी लेखनी में सादगी और जागरूक इसका प्रमाण होता है कि वह समाज की हर समस्याओं को ज्वलंत ढंग से जनप्रतिनिधियों के सामने रखते हैं।
उक्त बातें कस्बा गंगोह स्थित कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन कॉलेज में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गंगोह इकाई द्वारा 200वां हिंदी पत्रकारिता दिवस पर क्षेत्रीय विधायक कीरत सिंह ने एक कार्यक्रम में रखी।विधायक चौधरी कीरत सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पत्रकारों को अंतर्जनपदीय टोल पर छूट दिलवाने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने को लेकर भी मुख्यमंत्री से बात करेंगे। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी जनसमस्याओं को उजागर करते हैं। कार्यक्रम में गंगोह विधायक चौधरी कीरत सिंह, 4 टीवी के सीईओ वाहिद नसीम और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आलोक तनेजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया तथा पत्रकार एकता, निष्पक्ष पत्रकारिता और ग्रामीण पत्रकारों के सम्मान की आवाज बुलंद की।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। जिला महामंत्री नवाजिश खान ने भी संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एसोसिएशन हर स्तर पर संघर्ष को तैयार है। कार्यक्रम में मौजूद फोर टी.वी चैनल के सी.ई.ओ वाहिद हसन ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर अपने विचार रखे।
वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण हासियान,चौधरी विजेंद्र प्रमुख, मास्टर सलाउद्दीन और शराफत मिर्जा ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार बिना संसाधनों के भी खबरों को जनता तक पहुंचाते हैं, इसलिए शासन-प्रशासन को उनकी सुरक्षा और सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. दानिश खान, सिकन्दर अली, अमन खान, नीटू भारद्वाज, मनोज शर्मा और इमरान मिर्जा ने कहा कि पत्रकारिता मिशन है, कमीशन नहीं। इसके साथ ही सभी ने पत्रकार को डराने-धमकाने की घटनाओं की निंदा की गई और एकजुट होकर मुकाबला करने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संगठन महामंत्री वेद प्रकाश पाण्डेय, जितेंद्र मेहरा, संजय शर्मा, नितिन, आस मोहम्मद, विशाल चौधरी, मनोज कुमार, अमित बब्बर, शशांक गोयल, सतपाल सिंह, राकेश गर्ग, तहसील चौधरी, शाहिद, काज़ी नोमान मसूद, जितेंद्र जागलान, राकेश आर्या, देशराज, अरविंद प्रधान, सतेंद्र, मनोज गोयल, दानिश सभासद, सय्यद सलमान, रईस अंसारी, डॉक्टर राकेश, बिजेंद्र सैनी, अरविंद टेबक, आज़ाद खान, शादाब मलिक, सुरेंद्र अरोड़ा, श्रवण शर्मा, आज़म राणा, वसीम राणा, पवन सनी, मेहताब आलम, थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार, दिलशाद राणा, फैय्याज, सुमित टपारनिया, इरशाद मलिक, संजय सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गंगोह इकाई ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का समापन पत्रकार एकता और समाजहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया। उपस्थित सभी पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि वे हिंदी पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करेंगे और निर्भीक होकर सच को सामने लाते रहेंगे।

No comments:
Post a Comment