अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। डी मोनफोर अकादमी में किंडर गार्डन के बच्चों के लिए वॉटरमेलन पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चे तरबूज के रंग (लाल और हरे) के सुंदर कपड़े पहनकर आये। कुछ बच्चे तरबूज के रूप में सजे हुए भी नजर आये, जिसने पूरे कार्यक्रम को बेहद आकर्षक और रोचक बना दिया।
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। मीतू राणा, को-ऑर्डिनेटर रसीन तथा कक्षा अध्यापिकाएं डॉली और नीलम ने बच्चों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम की बेहतरीन तैयारी की। उन्होंने बच्चों को पूरा सहयोग किया और उन्हें हर गतिविधि में प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वागीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें सीखने के साथ-साथ आनंद का अवसर प्रदान करते हैं।
विद्यालय की निदेशिका डॉ. गरिमा शर्मा ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ाती हैं। विद्यालय के निर्देशक डॉ. के.के. शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं और उन्हें सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हैं। विद्यालय की उपप्रधानाचार्य ने भी बच्चों और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यालय के सकारात्मक वातावरण को मजबूत बनाते हैं।
इस दौरान बच्चों ने खूब आनंद लिया और विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन से भरपूर था, बल्कि बच्चों के लिए सीखने और अपनी रचनात्मकता दिखाने का एक शानदार अवसर भी रहा।
No comments:
Post a Comment