Breaking

Your Ads Here

Friday, May 15, 2026

भाजपा नेता के पास बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर पहुँचीं

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा के शास्त्री नगर नई सड़क स्थित कैम्प कार्यालय पर सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर सेक्टर 2-3 एवं 4 की बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर पहुँचीं। महिलाओं ने आवास विकास परिषद द्वारा दुकानों पर की गई कार्रवाई एवं घरों पर मंडरा रहे खतरे को लेकर चिंता व्यक्त करते हुएविनीत शारदा के कैंप कार्यालय धरना-प्रदर्शन किया।


धरने में शामिल महिलाएं हाथों में  हमें इंसाफ दिलाओ 

लिखे प्ले कार्ड लेकर पहुँचीं और कैम्प कार्यालय के बाहर बैठकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। महिलाओं ने बताया कि आवास विकास द्वारा उनकी दुकानों को तोड़ दिया गया है और अब उनके घरों पर भी कार्रवाई की आशंका बनी हुई है, जिससे पूरा परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन व्यतीत कर रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता  विनीत अग्रवाल शारदा स्वयं महिलाओं के बीच पहुंचे। विनीत शारदा ने अपनी कुर्सी छोड़कर धरने पर बैठी महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें शांत करते हुए भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार हर पीड़ित व्यापारी एवं परिवार के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार आमजन के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा जो भी निर्णय जनता और व्यापारियों के हित में होगा, वही किया जाएगा। शारदा ने कहा, सर्वोच अदालत का सम्मान करते हुए पूरी कोशिश करेंगे, उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। धरने के दौरान एक महिला ने भावुक होकर बताया कि उसकी दुकान टूट चुकी है और अब घर टूटने की नौबत आ गई है, जबकि उसका बेटा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए विनीत अग्रवाल शारदा ने आश्वासन दिया कि बच्चे के इलाज में हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो बच्चे का इलाज एम्स या  किसी भी अच्छे अस्पताल में कराने के लिए वे व्यक्तिगत रूप से सहयोग करेंगे।


इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद शांता पुंडीर ने कहा कि यह समय माताओं और बहनों के साथ खड़े होने का है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल राजनीति करना नहीं बल्कि संकट की घड़ी में जनता को राहत और भरोसा देना भी है। इस दौरान विनीत अग्रवाल शारदा ने भावुक शब्दों में कहा, जहाँ मेरे व्यापारी के पसीने की बूंद गिरेगी, वहाँ मेरे खून की बूंद गिरेगी। व्यापारियों के सम्मान और व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज गर्ग ने विस्तार से व्यापारियों की पीड़ा रखी अधिकारों की रक्षा के लिए मैं हर संघर्ष में उनके साथ खड़ा रहूँगा।” कार्यक्रम में बीना शर्मा, मीता, शोभा, सीमा, मुनेश, हेमलता, सुनीता, कृष्णा, पूनम, मीरा, सविता, कुसुमलता, अमिता, रंजना, उमा एवं सुशीला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here