Breaking

Your Ads Here

Monday, May 11, 2026

कराटे खिलाड़ियों ने लहराया फिर परचम

मेरठ के कराटे चैंपियन्स, बेस्ट टीम ट्राॅफी के साथ 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दिनांक 10/05/26 को हरिद्वार में आयोजित इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप सुपर गोल्ड karate लीग का आयोजन किया गया। जिसमें मुंबई, केरल,तमिलनाडु  गोवा, हैदराबाद, वाराणसी, सिक्किम, गाजियाबाद, उत्तराखंड मेरठ आदि राज्यों ने व नेपाल बांग्लादेश,श्रीलंका  देशों ने भाग लिया, जिसमें मेरठ (उत्तर प्रदेश) में स्थिति एमडीपीएस कराटे अकादमी मऊखास ने एक बार फिर बेस्ट टीम ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। 

सीनियर कोच अरुण सैनी जूनियर कोच राजकुमार प्रजापति व जयवाल सैनी ने बताया 15 स्वर्ण पदकों के साथ 6 रजत और  5 कांस्य पदक प्राप्त किए। 

सब जूनियर में माही, अन्वी प्रजापति, नंदिनी प्रजापति, वेदांशी शर्मा, कनक व आयुषी राणा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। आयत सैफी, शगुन शर्मा ने रजत पदक तथा निया कसाना, आराध्या, दीपिका ने कांस्य  पदक प्राप्त किया। जूनियर गर्ल्स में भूमिका शर्मा, प्रेरणा तोमर, मानवी तोमर 1st, मानवी तोमर 2nd रही। सिद्धि तोमर, यशी तोमर, दीपांशी तोमर, नव्या, प्रिया ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अवनी शर्मा,  प्राप्ति शर्मा, निशु तोमर ने रजत पदक प्राप्त किया। जूनियर ब्वॉयज में मयंक सैनी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके साथ सीनियर ब्वॉयज में शुभम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 

इस खुशी के मौके पर मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल श्री तरुण तोमर जी, मैनेजर कनुप्रिया सीनियर कोऑर्डिनेटर आरती चौधरी, जूनियर कोऑर्डिनेटर अर्चना शर्मा ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। साथ में शिक्षकगणों में शिवानी, ज्योति शर्मा, वंशिका आदि मौजूद रहे परिजनों में खुशी का माहौल बना हुआ है; सभी खिलाड़ियों का फूल मालाएं पहनाकर ढोल बजाकर स्वागत किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here