सपना सी.पी. साहू
नित्य संदेश, इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के इंजीनियरिंग संस्थान, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आई ई टी) के हॉस्टल से देर रात भारी हंगामे और दुर्व्यवहार की खबर सामने आई है।
जानकारी के अनुसार बता दें कि कॉलेज का कोर्स पूरा होने की खुशी या विदाई के नाम पर फाइनल ईयर के छात्रों ने हॉस्टल परिसर में जमकर उत्पात मचाया।
प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के मुताबिक, बीती रात फाइनल ईयर के छात्रों ने हॉस्टल में न केवल शोर-शराबा किया, बल्कि परिसर में जमकर तोड़फोड़ भी की। इस दौरान कुछ छात्र अर्धनग्न हालत में हुड़दंग मचाते और कॉलेज नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। बताया जा रहा है कि डिग्री पूरी होने और कॉलेज छोड़ने की आड़ में छात्रों ने इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया।
जाते-जाते कॉलेज की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हॉस्टल का माहौल बिगाड़ने की इस घटना के बाद अन्य छात्रों और प्रबंधन में नाराजगी है। फिलहाल इस मामले में कॉलेज प्रशासन या वार्डन की ओर से आधिकारिक बयान और दोषी छात्रों पर की जाने वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई का इंतजार है।


No comments:
Post a Comment