Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 16, 2026

जयन्त चौधरी ने युगांडा के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ने हाल ही में युगांडा गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम जनरल योवेरी कगुटा मुसेवेनी के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए युगांडा का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान जयन्त चौधरी ने राष्ट्रपति मुसेवेनी के सातवें कार्यकाल का कार्यभार संभालने के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता की ओर से एकजुटता और सद्भावना का संदेश दिया।


इस पहल की सराहना करते हुए जयन्त चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह कैम्पस मल्टी-डिसिप्लनरी फोरेंसिक विज्ञान, रिसर्च एंड डेवलपमेंट तथा कैपेसिटी बिल्डिंग के क्षेत्र में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि यह संस्थान भारत और अफ्रीका के बीच सहयोग, मित्रता तथा साझा आकांक्षाओं की भावना का प्रतीक है। राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देने में राजनीतिक निरंतरता और स्थिरता के महत्व पर ज़ोर देते हुए जयन्त चौधरी ने युगांडा की निरंतर प्रगति की सराहना की और युगांडा तथा अफ्रीकी महाद्वीप के साथ अपनी लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और मज़बूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। 


जयन्त चौधरी ने जिंजा स्थित नेशनल फोरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी के युगांडा कैंपस का भी दौरा किया। यह भारत का पहला विदेशी पब्लिक एकेडेमिक कैंपस है, जिसमें अक्टूबर 2025 में छात्रों के पहले बैच का दाखिला हुआ था। कंपाला में जयन्त चौधरी ने भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत की, जो भारत और युगांडा के बीच गहरे आपसी संबंधों को दर्शाती है। इस यात्रा ने युगांडा के साथ सहयोग को और गहरा करने के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here