सपना सी.पी. साहू
नित्य संदेश, इंदौर। भीषण गर्मी के इस दौर में शहरवासियों को निर्बाध और समय पर जलापूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बन गया है। इसी उद्देश्य के तहत आज स्कीम नंबर-54 स्थित पानी की टंकी का औचक निरीक्षण कर पूरी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जहां एक ओर पानी के टैंकरों की लॉग बुक की सघन जांच की गई, वहीं दूसरी ओर जलापूर्ति की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए क्षेत्र के रहवासियों से दूरभाष पर सीधा संपर्क कर फीडबैक भी लिया गया।
इस दौरान मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई कतई स्वीकार नहीं की जाएगी।
नागरिकों तक पर्याप्त और समयबद्ध पानी पहुंचाना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। जनता को इस भीषण गर्मी में कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा जलापूर्ति व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




No comments:
Post a Comment