Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 17, 2026

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीटीबी को 2 विकेट से हराया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सब जूनियर वर्ग में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 2 विकेट से मैच जीता।

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। इसमें साहिल ने 60, आरिश ने 40, निखिल ने 30, देवांश ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में अनिक ने पांच विकेट, विवेक ने दो, आयुष, कार्तिक ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाकर दो विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से अक्ष ने 40, राघव ने 38, विराट ने 36, वंश ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी मे आरिश ने तीन, शिवांग ने दो विकेट लिए। 

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को सब जूनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा। इसके अलावा जूनियर वर्ग में फाइनल मैच 21 को खेला जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि पवन गोयल टीमों को सम्मानित करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here