अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। बहसूमा पुलिस द्वारा अपहरण करने वाले 20 हजार के इनामियां वांछित अभियुक्त गौरव चौहान उर्फ बलकट पुत्र धीरसिंह निवासी ग्राम ढिकौली थाना मवाना जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
बता दें कि 8 फरवरी को सुभाष पुत्र स्वर्गीय सुखबीर शर्मा निवासी ग्राम अकबरपुर सादात थाना बहसूमा जनपद मेरठ द्वारा थाने पर आकर सूचना अंकित कराई गई थी कि अभियुक्त अंकित पुत्र रमेश निवासी ग्राम ढिकौली थाना मवाना जनपद मेरठ द्वारा वादि की पुत्री संध्या भारद्वाज (महिला आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस) की शादी उसी दिन दिनांक 8 फरवरी को होनी थी जिसका अपहरण कर ले जाने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना बहसूमा पर मुकदमा संख्या 034/ 2026 धारा 87/ 351 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया
विवेचना के दौरान 12 फरवरी को अभियुक्त गौरव चौहान उर्फ बलकट पुत्र धीरसिंह सिंह निवासी ग्राम ढिकौली थाना मवाना जनपद मेरठ का नाम प्रकाश में आया और अभियुक्त तभी से वांछित चल रहा था अभियुक्त की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दी जा रही थी। तथा माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त का वारंट भी जारी किया गया था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मेरठ द्वारा दिनांक 13 मई को अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मेरठ के निकट पर्यवेक्षण ,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मवाना महोदय के नेतृत्व तथा थाना प्रभारी द्बारा थाना पर गठित टीम द्बारा 20 हजार रुपए के पुरस्कार घोषित वांछित गौरव चौहान उर्फ बलकट पुत्र धीरसिंह निवासी ग्राम ढिकौली थाना मवाना जनपद मेरठ उम्र करीब 23 वर्ष को दिनांक 28 मई दिन शुक्रवार को बहसूमा बस स्टैंड के पास से बहसूमा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।जिसे न्यायालय के समय पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उदयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल अंकुर पंवार थाना बहसूमा मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment