शरद त्रिपाठी
नित्य संदेश, मेरठ। Art of Living Foundation द्वारा 21 से 24 मई 2026 तक Art of Living International Center में 'यूपी महोत्सव 2026' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय यह महोत्सव सेवा, साधना, संस्कृति और उत्सव का दिव्य संगम होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अध्यात्म एवं लोककलाओं की अनूठी छटा देखने को मिलेगी।
आयोजन से जुड़े पुलकित त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के दौरान साधकों को पूज्य गुरुदेव के सान्निध्य में दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा। साथ ही डीप साधना, विशेष आध्यात्मिक कोर्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उत्तर प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों के विशेष स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेरठ से भी 50 से अधिक साधक एवं श्रद्धालु इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बेंगलुरु आश्रम रवाना हो रहे हैं।
महोत्सव के अंतर्गत एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम (AMP), DSN, ब्लेसिंग्स कोर्स एवं बच्चों के लिए विशेष 'यूपी किड्स प्रोग्राम' का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार देश-विदेश से बड़ी संख्या में साधकों एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। Come Together, Let’s Celebrate Life के प्रेरणादायी संदेश के साथ आयोजित यह महोत्सव सभी प्रतिभागियों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, आनंद, उत्साह एवं भारतीय संस्कृति से जुड़ने का विशेष अवसर बनेगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।


No comments:
Post a Comment