Breaking

Your Ads Here

Thursday, May 14, 2026

कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। केवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सभी संकायों के विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ा है।

विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि कंचन मावी ने 98% अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कंचन मावी पुत्री सुदेश कुमार निवासी ग्राम बली है उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय एवं क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विज्ञान वर्ग में गर्व त्यागी ने 93 %, ध्रुव शांडिल्य ने 92% तथा परविंदर कौर ने 91% अंक प्राप्त किए। कॉमर्स वर्ग में माही मसंद ने 93% तथा प्रज्ञा आर्या ने 90% अंक प्राप्त किए। मानविकी वर्ग में कंचन मावी ने 98%, तनिषा ने 97% तथा वंशिका ने 95 % अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के विषयवार टॉपर इस प्रकार रहे- अंग्रेजी: तनु चट्ठा – 98 अंक,- भौतिक विज्ञान: चट्ठा – 84 अंक,- रसायन विज्ञान: गर्व त्यागी – 93 अंक,- गणित: ध्रुव शांडिल्य – 85 अंक,- जीव विज्ञान: प्रकृति – 93 अंक,- एकाउंटेंसी : माही मसंद एवं प्रज्ञा आर्या – 80 अंक ,- बिज़नेस स्टडीज: माही मसंद – 89 अंक, इकोनॉमिक्स: कंचन मावी – 97 अंक,- हिस्ट्री: कंचन मावी एवं वंशिका – 97 अंक, पोलिटिकल साइंस: आरुषि, कंचन मावी, तनिषा एवं वंशिका – 95 अंक

100 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी—- पेंटिंग: परविंदर कौर, गर्व त्यागी, कंचन मावी एवं तनिषा - संगीत: प्रकृति कौशिक, अनुराधा, अतुफा खान, अनुष्का अग्रवाल, ईशु , सोनाक्षी गोस्वामी एवं आशना। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर इंजी. असीम गुप्ता, चेयरमैन कमलेश कुमारी एवं प्रधानाचार्य डॉ. विनय गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here