Breaking

Your Ads Here

Tuesday, April 14, 2026

‘Wizards 2026’ में झलकी यादों की चमक: सुभारती में भावनाओं, प्रतिभा और उल्लास से सजा भव्य विदाई समारोह

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के आचार्य विष्णु गुप्त सुभारती कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स में आयोजित विदाई समारोह ‘Wizard 2026’ उत्साह, उमंग और भावनाओं के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जहां विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पूरे आयोजन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का विशेष वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि वे निरंतर प्रगति करते हुए अपने कार्यों से संस्थान का नाम रौशन  करें। वहीं माननीय सीईओ महोदया प्रो. (डॉ.) शल्या राज ने छात्रों को आत्मविश्वास, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का संदेश देते हुए समाज में विशिष्ट पहचान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कार्यवाहक डीन प्रो. (डॉ.) पद्मा मिश्रा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

‘Wizard 2026’ रोशनी, संगीत, नृत्य और मनोरंजन का अद्भुत संगम बना, जहां विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दीपावली, पलक, नितीश, चेतन, तेजस, कुंदन, जुही, प्रिया, मोहम्मद आशिक अली एवं चांदनी के मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन आयुष, जीवांश और मुस्कान ने अत्यंत प्रभावशाली एवं सुसंगठित ढंग से किया, जिससे आयोजन निरंतर जीवंत बना रहा। विदाई समारोह के अंतर्गत विभिन्न प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। एमबीए अंतिम वर्ष के छात्र गौतम को ‘Mr. Farewell’ के खिताब से नवाजा गया, जबकि बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा महिमा को ‘Miss Farewell’ घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त बीबीए एविएशन एवं एयरपोर्ट मैनेजमेंट की छात्रा स्नेहा को ‘Miss Beautiful’ तथा छात्र तुषार को ‘Mr. Handsome’ का खिताब प्रदान किया गया।

इस सफल आयोजन में प्राध्यापकों का विशेष योगदान रहा, जिनमें प्रो. (डॉ.) प्रभात कुमार पांडेय, डॉ. डॉली वैश, डॉ. सारिका, डॉ. गौरव कुमार शर्मा, डॉ. प्रीति, डॉ. राखी, डॉ. श्रेया, डॉ. प्रीति सिंहवाल, श्री आशीष पंत, डॉ. शांतम बब्बर, श्री आयुष चौहान एवं डॉ. उमंग वर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र तथागत एवं जूही का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने आयोजन को सुंदर और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। अंत में सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. निशा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। भावनात्मक पलों के बीच संपन्न हुए इस विदाई समारोह में छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और एक-दूसरे के साथ बिताए गए यादगार पलों को सहेजा। ‘Wizards 2026’ न केवल एक यादगार आयोजन बना, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में नई शुरुआत और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते कदमों का प्रतीक भी सिद्ध हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here