नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में पांच दिवसीय स्पोर्ट्स इवेंट वेलोसिटी स्पोर्ट्स मीट 2026 का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स इवेंट स्पोर्ट्स मीट में मेडिकल कॉलेज के एलाइड एवं हेल्थ केयर पाठ्यक्रम तथा फार्मेसी विभाग द्वारा प्रतिभाग लिया गया। सभी पाठ्यक्रमों को अलग-अलग ग्रुप हाउस जैसे रेड हाउस,ग्रीन हाउस,ब्लू हाउस ,व्हाइट हाउस,ऑरेंज हाउस व येलो हाउस में बांटा गया है।
उक्त स्पोर्ट्स मीट के चौथे दिन विभिन्न खेल जैसे क्रिकेट,बैडमिंटन,वॉलीबॉल,कैरम बोर्ड,एथलेटिक्स आदि खेल खेले गए , दिन की शुरुआत फैकल्टी मेंबर्स के क्रिकेट मैच खेलने के साथ हुई, उक्त मैच का टॉस टीम के कप्तान डॉ एस के पालीवाल ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया! चौथे दिन के खेल जिसमें चेस प्रतियोगिता में ऑरेंज हाउस प्रथम आया खो खो प्रतियोगिता में रेड हाउस ग्रीन हाउस व्हाइट हाउस ने अपने लीग मैचेस जीत, वॉलीबॉल के मैचेस खेले जा रहे है!
यह प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता के नेतृत्व में एलाइड एवं हेल्थ केयर सोसाइटी व फार्मास्यूटिकल सोसाइटी द्वारा कराई जा रही है
स्पोर्ट्स मीट के शुभारंभ कार्यक्रम में फार्मेसी विभाग के सहायक आचार्य डॉ राहुल सिंह तथा नर्सिंग कॉलेज के टीचर्स हितेश चौधरी,सी पी पांडे, टेक्नीशियन संवर्ग से श्री मनोज कुमार,श्री धर्मेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा। उपरोक्त कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, टेक्नीशियन व सभी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment