Breaking

Your Ads Here

Friday, April 17, 2026

मेडिकल कॉलेज में चल रहे VELOCITY SPORTS MEET 2026 का हुआ आयोजन

 
नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में पांच दिवसीय स्पोर्ट्स इवेंट वेलोसिटी स्पोर्ट्स मीट 2026 का आयोजन किया गया। 

स्पोर्ट्स इवेंट स्पोर्ट्स मीट में मेडिकल कॉलेज मेरठ मेरठ के एलाइड एवं हेल्थ केयर पाठ्यक्रम तथा फार्मेसी विभाग द्वारा प्रतिभाग लिया जा रहा है। सभी पाठ्यक्रमों को अलग-अलग ग्रुप हाउस जैसे रेड हाउस,ग्रीन हाउस,ब्लू हाउस ,व्हाइट हाउस,ऑरेंज हाउस व येलो हाउस में बांटा गया है। 

उक्त स्पोर्ट्स मीट मीत के तीसरे दिन विभिन्न खेल जैसे क्रिकेट,बैडमिंटन,वॉलीबॉल,कैरम बोर्ड,एथलेटिक्स आदि खेल खेले गए , जिसमें बैडमिंटन प्रतियोगिता में रेड हाउस प्रथम, खो खो प्रतियोगिता में रेड हाउस,ग्रीन हाउस,व्हाइट हाउस ने अपने लीग मैच जीते। जिसमें ग्रीन हाउस फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गया,क्रिकेट प्रतियोगिता में येलो हाउस ने अपना फाइनल मैच जीता।

फाइनल प्रतियोगिता से पहले राष्ट्रगान भी गाया गया। यह प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता के नेतृत्व में एलाइड एवं हेल्थ केयर सोसाइटी व फार्मास्यूटिकल सोसाइटी द्वारा कराई जा रही है। स्पोर्ट्स मीट के सुगम संचालन में एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रम के डीन डॉ योगेश मणिक, फार्मेसी विभाग के सहायक आचार्य डॉ राहुल सिंह तथा नर्सिंग कॉलेज के टीचर्स हितेश चौधरी,सी पी पांडे, टेक्नीशियन संवर्ग से मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here