नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत संपन्न हुए SPEL कार्यक्रम की पुलिस महानिदेशक नियम एवं ग्रंथ ने पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा की. पुलिस लाइन सभागार में सम्पन्न SPEL कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी स्वयंसेवकों द्वारा अनुभव की प्रस्तुति की गई.
पुलिस महानिदेशक ने सभी प्रतिभागियों को बहुत ही सहजता व धैर्यता सहानुभूतिपर्ण रूप से सुना तथा अपने संबोधन में उनकी समीक्षा भी की गई. डॉ. दुष्यंत कुमार चौहान कार्यक्रम समन्वय राष्ट्रीय सेवा योजना चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्देशन में सम्पन्न हुए SPEL की रूप रेखा पर प्रकाश डाला गया तथा मजबूती से विश्वविद्यालय का पक्ष रखा. डॉ. चौहान ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान किए हुए अनुभव को अपने जीवन में उतारने का निर्देश दिए. तथा पुलिस विभाग के प्रति फैली हुई विभिन्न प्रकार की भ्रान्तियों को भी दूर किया. साथ ही पुलिस महानिदेशक महोदय से SPEL जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पुनः आयोजित कराने का अनुरोध किया. डॉ. अंजलि शर्मा नोडल अधिकारी SPEL कार्यक्रम ने सभी थानों के पुलिस नोडल अधिकारिओं, कार्यक्रम अधिकारीयों तथा प्रतिभागियों का धन्यवाद किया.
पुलिस महानिदेशक ने एक-एक करके सभी प्रतिभागियों के अनुभवों को सुना उनसे बातचीत की तथा समीक्षा करते हुए सभी प्रतिभागियों का कार्यक्रम समन्वक का, नोडल का तथा पुलिस विभाग के सभी अधिकारीयों तथा इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया. कार्यक्रम के दौरान श्री करतार सिंह कार्यालय अधीक्षक NSS, प्रोफेसर मोनिका चौधरी, प्रोफेसर रजनी श्रीवास्तव, प्रोफेसर गार्गी, डॉ0 नवदीप सिंह, डॉ0 सुवेक सिंह चौहान, डॉ. चंदन राय, डॉ विशाल कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना मौजूद रहे

No comments:
Post a Comment