Breaking

Your Ads Here

Friday, April 24, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना नौचन्दी में योगाभ्यास, स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना नौचन्दी परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें थाना स्तर पर तैनात पुलिस कर्मियों को योग के माध्यम से शारीरिक फिटनेस एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही थाना परिसर में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें कार्यालय, बैरक, परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ किया गया। स्वच्छता के महत्व को बताते हुए सभी पुलिस कर्मियों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, नियमित साफ-सफाई करने एवं जनसामान्य को भी इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए निर्देशित किया गया कि सभी थाना/इकाइयों पर समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here