Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 4, 2026

एसबीएम इंटरनेशनल स्कूल में फाउंडर डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया



रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। एसबीएम इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय फाउंडर डे के उपलक्ष्य में 4 अप्रैल को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ हवन में आहुति दी तथा विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य एवं अपने अच्छे जीवन की कामना की। विद्यालय परिवार का उद्देश्य सदैव विद्यार्थियों को उत्तम शिक्षा एवं संस्कार प्रदान करना है। इसी क्रम में शनिवार को फाउंडर डे के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही। विद्यालय के डायरेक्टर मुकुल गोयल, मोनिका गोयल व देवेन्द्र अग्रवाल और प्रधानाचार्या विनीता अग्रवाल ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ साथ नैतिक मूल्य व संस्कार भी बहुत आवश्यक हैं। तदोपरांत प्रसाद वितरण किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here