Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 11, 2026

मेडिकल कॉलेज में जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के परिसर में “स्वच्छ मुँह से स्वच्छ शरीर” विषय पर एक जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम का नेतृत्व दंत रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका शर्मा ने किया। वॉकाथॉन का उद्देश्य लोगों में यह जागरूकता फैलाना था कि अच्छे मौखिक स्वास्थ्य का सीधा संबंध पूरे शरीर के स्वास्थ्य से होता है। डॉ. अनामिका शर्मा ने बताया कि नियमित रूप से दाँतों की सफाई, संतुलित आहार और सही जीवनशैली अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह पहल समाज में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश देने में महत्वपूर्ण साबित हुई। इस वॉकाथॉन में दंत रोग विभाग की टीम के सदस्य डॉ. अक्षित, डॉ. तनिषा, सिस्टर मुनमुन और सिस्टर ज्योति भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। 

कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्टाफ, नर्सिंग छात्र-छात्राओं तथा ओटी स्टाफ ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर स्वच्छता एवं मौखिक स्वास्थ्य के महत्व के संदेश दिए। उपरोक्त जागरूकता वॉकाथॉन हेतु प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने आयोजन समिति को शुभकामनाएँ दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here