Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 18, 2026

छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का एक शैक्षणिक दल ने संसद भवन का किया शैक्षणिक भ्रमण

 

नित्य संदेश ब्यूरो

नई दिल्ली। सीसीएसयू के इतिहास विभाग के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का एक शैक्षणिक दल संसद भवन के शैक्षणिक भ्रमण पर गया। यह भ्रमण डॉ. राजकुमार सागवान के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसदीय कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्राप्त हुआ। 

भ्रमण के दौरान दल के सदस्यों की विभिन्न सांसदों से भेंट हुई, जहां समकालीन राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर सार्थक संवाद हुआ। विशेष रूप से महिला आरक्षण विधेयक के विषय में चर्चा करते हुए सांसदों ने अपने विचार व्यक्त किए और इससे जुड़ी चुनौतियों एवं संभावनाओं पर चिंता जाहिर की। विद्यार्थियों ने भी इस महत्वपूर्ण विषय पर अपने प्रश्न रखे, जिससे उनके ज्ञान और समझ में वृद्धि हुई। इस अवसर पर प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा, प्रोफेसर आराधना, प्रोफेसर अल्पना अग्रवाल (मनोविज्ञान विभाग), डॉ. योगेश एवं डॉ. मनीष सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें संसदीय प्रणाली की बारीकियों से अवगत कराया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here