नित्य संदेश ब्यूरो
रोहटा : स्थित गांव में खेत पर सरसों काटने गई मां बेटियों के साथ महिला ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपित महिला ने खेत में सरसों को भी खुर्द बुर्द कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।थाने में दी तहरीर में रोहटा निवासी बिजेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि उसने अपने भाई गौरव की कृषि भूमि ठेके पर लेकर सरसों की फसल की बुवाई कर रखी थी। बुधवार को उसकी पत्नी बबीता दो बेटियों व शिवानी व हिमानी को लेकर सरसों काटने गई थी। इसी बीच खेत पर पहुंची गौरव की पत्नी मुनेश ने जाकर गाली गलौज करने लगी। जब उन्होने गाली देने को मना किया तो आरोपित महिला ने मां बेटियों के साथ मारपीट करते हुए खेत में खड़ी सरसों की फसल को भी खुर्द-बुर्द कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
No comments:
Post a Comment