मेरठ। महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तत्वावधान में प्रोफेसर अनुजा गर्ग सहसंयोजक मिशन शक्ति के द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु “ महिला सशक्तिकरण में मिशन शक्ति अभियान की भूमिका” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में 29 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।निबंध के माध्यम से विद्यार्थियों ने मिशन शक्ति के चार चरणों, महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112, वन स्टॉप सेंटर और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे प्रयासों पर गहन विचार प्रस्तुत किए तथा महिला सशक्तिकरण में मिशन शक्ति अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल डॉ नीता सक्सेना एवं डॉ नेहा सिंह के द्वारा प्रतिभागियों के निबंधों का मूल्यांकन करने के पश्चात परिणाम घोषित किए गए।
प्रथम स्थान गुनगुन सैनी बी ए प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान –पूजा बी ए प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान अमरीन जहां बी ए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। वर्षा बी ए प्रथम वर्ष तथा तनु बी ए प्रथम वर्ष को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य प्रतिभागियों के उत्साह और सक्रिय सहभागिता की भी सराहना की।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति समाज की सोच बदलने का आंदोलन है।
प्रोफेसर लता कुमार, नोडल, मिशन शक्ति ने अपने वक्तव्य में कहा कि मिशन शक्ति अभियान ने महिलाओं को घर से लेकर कार्यस्थल तक सुरक्षित माहौल देने का संकल्प लिया है। विद्यार्थियों के निबंध पढ़कर स्पष्ट है कि नई पीढ़ी इस बदलाव की वाहक बनेगी। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन प्रोफेसर अनुजा गर्ग के द्वारा किया गया।
No comments:
Post a Comment