Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 23, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय में ग्रीन इनिशिएटिव की मिसाल, पौधरोपण अभियान से छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश



 नित्य संदेश ब्यूरो

 

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के शहीद बाबा दीप सिंह गृह विज्ञान विभाग द्वारा ग्रीन इनिशिएटिव: सैपलिंग प्लांटेशन ड्राइव” का सफल आयोजन विभाग परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा विद्यार्थियों को हरित एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।


 

यह गतिविधि डॉ. मानशी त्यागी के मार्गदर्शन में तथा विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति गौर के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. निशमा सिंहशालू नेहरा एवं मानसी चौधरी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सजावटीऔषधीय एवं वायु शुद्ध करने वाले विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। प्रतिभागियों ने अपने-अपने पौधों के महत्व के बारे में जानकारी साझा करते हुए ज्ञानवर्धन के साथ-साथ सामूहिक सहभागिता को भी बढ़ावा दिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में टीम भावना के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को विकसित किया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखनेवायु गुणवत्ता सुधारने तथा प्रदूषण को कम करने में पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के महत्व को उजागर करने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ। कुल मिलाकरयह एक प्रेरणादायकज्ञानवर्धक एवं सफल कार्यक्रम रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here