नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर 26 से छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है।
आयोजन सचिव और क्रिकेट कोच अतहर अली ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि अपने समय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी विपिन सिरोही की याद में यह टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट तीन वर्ग में जूनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित किया जा रहा है। सब जूनियर वर्ग में 7 से 11 साल, जूनियर वर्ग में 12 से 15 साल और सीनियर वर्ग में 16 से 19 वर्ष के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि विपिन सिरोही ने मेरठ के लिए कई टूर्नामेंट खेले और मेरठ का नाम रोशन किया। इसलिए उनकी याद में यह टूर्नामेंट किया जा रहा है।
टूर्नामेंट में अब तक 7 से 11 साल में ऋषभ एकेडमी हंटर, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी लायंस, जीटीबी रॉयल्स, जूनियर वर्ग में गुरु तेग बहादुर टाइटंस, ऋषभ एकेडमी हंटर्स, जीटीबी लायंस, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग्स इलेवन आदि टीम की स्वीकृति हो चुकी है। टूर्नामेंट के आयोजन में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी, आईटीआई क्रिकेट एकेडमी, रजनी, खुशबू, कोमल, हिमांशु, रोहित आदि का विशेष सहयोग रहेगा। हर मैच में प्लेयर ऑफ द मैच के साथ साथ अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। रविवार को तीन मैच और सोमवार से प्रतिदिन एक मैच होगा।

No comments:
Post a Comment