Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 4, 2026

बालिका का स्कूल में एडमिशन करा किया मिशन का शुभारंभ



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्कूल चलो अभियान के पहले दिन क्लब-60 के शिक्षासेतु मिशन ने लोहिया नगर स्थित सरस्वती संस्कार केन्द्र में शिक्षण सामग्री वितरित की, मदन मोहन स्कूल में एक बेटी का एडमिशन कराया तथा उसकी वार्षिक फीस के 5400 रुपये जमा किए।

 

शिक्षासेतु के संचालक महेश रस्तोगी ने बताया कि संस्कार केंद्र पर अभावग्रस्त परिवारों के 160 बच्चों को नर्सरी से कक्षा एक तक शिक्षा दी जा रही है। प्रधानाचार्या पिंकी ने बताया, अभिभावकों की सहमति से विभिन्न स्कूलों में बच्चों का एडमिशन भी कराया जाता है, ताकि साधनहीन बच्चे भी पढ़कर अच्छे नागरिक बन सकें। स्ट्रीट गुरुकुल के आचार्य बीबी शर्मा मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता राकेश कुमार गुप्ता ने की व संचालन हरि विश्नोई ने किया। काजल, मनीष नेहा, अनुष्का, आयुषी, नीतू, शगुन आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here